मध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली ब्लास्ट घटना : पुलिस अलर्ट मोड पर, रेलवे स्टेशन और होटल-लॉज में सर्चिंग अभियान

Table of Contents

दमोह lदिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है। इसी कड़ी में दमोह पुलिस ने भी एहतियातन सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और संदिग्ध स्थानों पर व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा हैं l इसी के साथ सतना रीवा सहित अन्य जिलों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है l

इस दौरान दमोह पुलिस के आला अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की और संदिग्ध सामान की जांच की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है।

दमोह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button