देशमध्य प्रदेशराज्य

जेसीबी ने कार को मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत :हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

सतना, नादन देहात थाना क्षेत्र में  भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम जूरा के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में जा रही कार की टक्कर एक जेसीबी मशीन से हो गई।

 मृतक की पहचान:

हादसे में मौके पर ही जान गंवाने वाले युवक की पहचान नीलेश पटेल (पुत्र अरुण पटेल, निवासी बिलखरवा कटंगी, जिला जबलपुर) के रूप में हुई है।

घायलों की स्थिति गंभीर:

हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

प्रवेश पटेल, 35 वर्ष (पुत्र रविशंकर पटेल)

आंनद पटेल, 29 वर्ष (पुत्र डॉक्टर पटेल)

बराती पटेल (पुत्र जानकी पटेल)

तीनों घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक बेला रामपुर बघेलान से पनागर, जिला जबलपुर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार (क्रमांक MP-13 ZV-6288) ग्राम जूरा के पास पहुँची, तो सामने से आ रही जेसीबी मशीन से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेजा गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 आरोपी फरार:

हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button