कटनीमध्य प्रदेश

कांबिंग गश्त : एक रात में पकड़े गए 145 वारंटी, अपराधियों के घरों में दबिश, शराब के नशे में वाहन चलाने पर 14 वाहन चालकों पर कार्रवाई

कटनी, यश भारत। कटनी जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओपी) के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। गश्त के दौरान विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी कुल 23 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न प्रकरणों में जारी 82 गिरफ्तारी वारंटियों की तामील कर गिरफ्तारी की गई। अपराधियों के घर जाकर कुल 36 गुंडा चेक किए गए। अचानक दबिश देकर 36 निगरानी बदमाशों के घर जाकर चेकिंग की गई। अवैध शराब परिवहन/विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 30 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। गश्त के दौरान 59 जमानती वारंट तामील किए गए। 61 समंस की तामील की गई। रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। जुआ खेलते पाए जाने पर 6 प्रकरण दर्ज किए गए। धारा 170 बीएनएसएस – परिशांति भंग करने पर 15 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126/135 बीएनएसएस परिशांति बनाए रखने हेतु 176 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 129 बीएनएसएस परिशांति कायम रखने हेतु 26 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कटनी पुलिस द्वारा इस प्रकार के सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button