जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जबलपुर के 14 केंद्रों पर राज्य सेवा-वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजित

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा में लगभग 5600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पहला सत्र शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि दूसरा सत्र जारी है।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच प्रणाली लागू की गई, जिसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और एचएचएमडी से सघन तलाशी शामिल रही। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया, जिससे जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती बरती और विभिन्न निगरानी दलों का गठन कर उन्हें सक्रिय किया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।

कैसे हुई जांच और प्रवेश प्रक्रिया

केंद्र के प्रवेश द्वार पर ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।

बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से सघन तलाशी लेकर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को अंदर ले जाने से रोका गया।

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला स्टाफ द्वारा अलग कक्ष में की गई।

जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित रहा, अभ्यर्थियों को चप्पल या सैंडल में ही प्रवेश दिया गया।

प्रत्येक कक्ष में प्रवेश से पहले वीक्षकों द्वारा पुनः जांच कर वर्जित वस्तुओं को बाहर ही रखवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button