Top-5देशमुख्य ख़बरें

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली दिवाली, जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अटूट संकल्प और पराक्रम के कारण बस्तर से नक्सलवाद के आतंक का अंत संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के बाद क्षेत्र में यह पहली दीपावली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ त्योहार मनाना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार भी दीपावली का अवसर सुरक्षा बलों के बीच बिताया। उन्होंने जवानों के योगदान को देश के लिए गौरव बताया।

गौरतलब है कि बस्तर लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियानों के जरिए नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई है।

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को शीर्ष नक्सली कमांडरों के सफाए और बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद देश को नक्सल समस्या से मुक्त घोषित किया था। इस अभियान में सुरक्षा बलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

इसी बीच सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान लगातार 12 महीनों तक किसी जवान के हताहत नहीं होने की उपलब्धि भी हासिल की है। सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह ने इसका श्रेय आधुनिक उपकरणों, बेहतर प्रशिक्षण, सटीक रणनीति और घायल जवानों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button