भोपालमध्यप्रदेश

हड़ताल खत्म होने के 72 घंटे बाद भी शहर में पसरा कचरा, शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर, नगर निगम के दावों की खुली पोल

हड़ताल खत्म होने के 72 घंटे बाद भी शहर में पसरा कचरा, शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर, नगर निगम के दावों की खुली पोल

त्योहार के बीच गंदगी और दुर्गंध से परेशान रहवासी, संक्रमण फैलने का खतरा

भोपाल, यश भारत। भोपाल नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हुए 72 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। अशोका गार्डन स्थित बैंक नगर क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद भी क्षेत्र से कचरे का उठाव नहीं किया गया है। सड़कों और मुख्य गलियों में कचरा पसरा होने से चारों तरफ गंदगी का माहौल है। त्योहार के इस समय में पसरी गंदगी से उठ रही तेज दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दावे किए जा रहे थे। हालांकि, शहर के कई क्षेत्र की जमीनी हकीकत इन सरकारी दावों की पोल खोल रही है। क्षेत्रीय निवासियों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द कचरे का उठाव सुनिश्चित करे और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button