भोपालमध्यप्रदेश

दीपावली पर आतिशबाजी के खतरों के बीच भोपाल का हेल्थ सिस्टम मुस्तैद: जेपी, हमीदिया और AIIMS में बर्न बेड्स आरक्षित, एयर एंबुलेंस भी अलर्ट

दीपावली पर आतिशबाजी के खतरों के बीच भोपाल का हेल्थ सिस्टम मुस्तैद: जेपी, हमीदिया और AIIMS में बर्न बेड्स आरक्षित, एयर एंबुलेंस भी अलर्ट
भोपाल, यश भारत। दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भोपाल का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। त्यौहार के दौरान हाथ-पैर झुलसने, बारूद से आंखों में चोट लगने या धुएं से सांस की गंभीर बीमारी उभरने जैसे मामलों में मरीजों को तत्काल इलाज देने के लिए राजधानी के बड़े सरकारी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​गोल्डन ऑवर में मिलेगा तुरंत इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर भर में 108 एंबुलेंस सेवा की करीब 40 गाड़ियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि किसी भी इलाके से सूचना मिलते ही मरीज को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया जा सके। वहीं, अत्यंत गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत उच्च स्तरीय बर्न सेंटर भेजने के लिए एयर एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था बैकअप के तौर पर रखी गई है।
​अस्पतालों में विशेष तैयारियां:

​जेपी अस्पताल: मरीजों के इलाज के लिए 8 बेड की समर्पित बर्न यूनिट तैयार की गई है, जहां ड्रेसिंग किट, एंटीबायोटिक्स और पेनकिलर दवाओं के साथ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
​हमीदिया अस्पताल: 10 से अधिक बेड आरक्षित रखे गए हैं और ऑन-कॉल सर्जिकल विशेषज्ञों को अलर्ट पर रखा गया है।

​एम्स भोपाल: इमरजेंसी यूनिट और ऑपरेशन थिएटर को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पटाखों के धुएं से अस्थमा और सांस के मरीजों को राहत देने के लिए नेबुलाइजर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

​क्या करें और क्या न करें (स्वास्थ्य एडवाइजरी):

​क्या करें: जलने पर तुरंत 10-15 मिनट तक बहता साफ पानी डालें। हाथ में सूजन आने से पहले अंगूठी या घड़ी उतार लें। आंख में बारूद जाने पर साफ पानी के हल्के छींटे मारें।

​क्या न करें: जले हुए स्थान पर घी, तेल, टूथपेस्ट या घरेलू लेप कतई न लगाएं। त्वचा से चिपके कपड़े न खींचें, फफोले न फोड़ें और आंखों को बिल्कुल न रगड़ें।

​इमरजेंसी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर:

​जेपी अस्पताल: 0755-2441977

​हमीदिया अस्पताल: 9329384392

​एम्स भोपाल: 0755-2970771 / 0755-2970772 / 0755-29702406

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button