मध्य प्रदेशराज्य

एसआईआर सर्वे में लापरवाही : एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी 

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/एसआईआर सर्वे में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर एसडीएम व जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरयावली 40 अमन मिश्रा ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गया है एवं जबाव न देने पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सागर संदीप जी आर के निर्देश के बाबजूद जिले में कुछ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने के कारण एसआईआर सर्वे मे प्रगति कम पाई गई है। एसडीएम अमन मिश्रा द्वारा जिन बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें श्रीमती हीरा यादव, बी.एल.ओ भाग संख्या 105 केन्ट वार्ड, कड़ोरी लाल अहिरवार, बी.एल.ओ भाग संख्या 87 भैंसा, दिनेश उपाध्याय, बी.एल.ओ भाग संख्या 25 खैरा रालैया, श्रीमती रिंकी यादव बी.एल.ओ भाग संख्या 118 गढौली खुर्द, श्रीमती संध्या साहू, बी.एल.ओ भाग संख्या 115 केन्ट वार्ड, अकबर खाँ, रोजगार सहा. बी.एल.ओ भाग संख्या 73 कुडारी, श्रीमती वर्षा कोरी, बी.एल.ओ भाग संख्या 215 बहेरिया गदगद, श्रीमती हेमलता पटवा बी.एल.ओ भाग संख्या 251 डुगासरा, श्रीमती जंयती सूर्यवंशी बी.एल.ओ भाग संख्या 122 बम्हौरी रेगुबां, श्रीमती प्रभा चौरसिया, बी.एल.ओ भाग संख्या 214 बहेरिया गदगद, श्रीमती संगीता पटेल, बी.एल.ओ भाग संख्या 213 बागोरा, श्रीमती रानी बेहना, बी.एल.ओ भाग संख्या 219 केरबना शामिल हैं।

       मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में वर्तमान में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण, 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण की मैपिग बी.एल.ओ के ऐप के माध्यम से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button