भोपालमध्य प्रदेश

सीधी में 53 मातृ मृत्यु मामले पर एनएचआरसी का संज्ञान उमंग सिं्घार बोले , पूरे प्रदेश की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे की हो उच्च स्तरीय जांच

NHRC takes cognizance of 53 maternal deaths in Sidhi Umang Singhar calls for a high-level investigation into maternal health services and rural health infrastructure across the state.

सीधी में 53 मातृ मृत्यु मामले पर एनएचआरसी का संज्ञान

उमंग सिं्घार बोले , पूरे प्रदेश की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे की हो उच्च स्तरीय जांच

भोपाल, यश भारत। सीधी जिले में एक वर्ष के भीतर 53 मातृ मृत्यु के मामलों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है। इस मामले को हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिं्घार ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर प्रमुखता से उठाया था। आयोग द्वारा मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने इसे गंभीर मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उमंग सिंघार ने कहा कि जब उन्होंने सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों की कमी, एम्बुलेंस संकट और गर्भवती महिलाओं की मौतों का मुद्दा उठाया था, तब सरकार इस पर जवाब देने से बच रही थी। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से स्पष्ट हो गया है कि मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 53 माताओं की मौत महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता, प्रशासनिक लापरवाही और उन परिवारों की पीड़ा का प्रतीक है जिन्होंने अपनी बेटियों और बहुओं को खो दिया। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि जांच केवल सीधी जिले तक सीमित न रखी जाए बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं संस्थागत प्रसव व्यवस्था डॉक्टरों की उपलब्धता एम्बुलेंस नेटवर्क तथा ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे की उच्च स्तरीय समीक्षा कराई जाए। उनका कहना है कि इससे अन्य जिलों में भी ऐसी समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। सिंघार ने उम्मीद जताई कि आयोग के संज्ञान के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और सीधी सहित प्रदेशभर में मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button