कटनी

एक्सीडेंट स्पॉट का करें चिन्हांकन, किया जाए सुधार पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश

कटनी,यशभारत। कटनी-रीठी मुख्य मार्ग पर ग्राम देवडोंगरा स्थित पांडे वेयरहाउस के सामने के बुधवार की दोपहर दो वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही कुठला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय नागरिकों की सहायता से दोनों घायलों को शीघ्र उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना के संभावित कारणों, यातायात व्यवस्था, सडक़ की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुठला थाना प्रभारी निर्देशित किया गया कि दोनों वाहनों की यांत्रिक स्थिति मैकेनिकल निरीक्षण की जांच की जाए। संबंधित चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठाए जांए। दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, साथ ही हाइवे पर नियमित एवं सघन पेट्रोलिंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। ओवरटेकिंग में विशेष सावधानी बरतें एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। जिला पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button