कटनी

खिरहनी से चोरी कार बरामद, स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी की तलाश जारी

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खिरहनी से चोरी हुई कार को बरामद करने में सफलता हासिल की है, हालांकि कार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश अभी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिरहनी निवासी हिमांशु पटेल ने 10 जून को स्लीमनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सफेद रंग की रीनॉल्ट ट्राइबर कार 24 मई की रात उनके घर के बाहर खड़ी थी। 25 मई की सुबह गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कार की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। शिकायत पर थाना स्लीमनाबाद में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी हुई कार को थाना क्षेत्र के तिहारी पुलिया के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अब कार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक रोहित पाटकर एवं सैनिक राजकुमार परोहा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button