कटनी

अवैध शराब के ठिकानों में पुलिस की कार्रवाइ, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

कटनी, यशभारत। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए भारी मात्रा में महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के भंडारण, निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निवार चौकी पुलिस ने 13 सितंबर को ग्राम बिचपुरा, शाहपुर और लालपुर में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बिचपुरा निवासी नरेंद्र लूनिया के घर के किनारे स्थित ठिकानों पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये है। इसके साथ ही शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में महुआ लाहन भी मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया। पूरी कार्रवाई निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button