मध्य प्रदेशराज्य

उपयंत्री मैडम ले रही थीं रिश्वत… लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया ट्रैप :  बिल भुगतान  के लिए मांगी थी रकम

Table of Contents

शहडोल। जिले में रिश्वतखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि, एक के बाद एक लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां घूसखोरों को लोकायुक्त रीवा की टीम ट्रैप करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। बावजूद इसके, घूसखोरों के हौसले मानो काम होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला, नगर परिषद खाण (बाणसागर) से सामने आया है। जहां पदस्थ उपयंत्री को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पड़ा है। गुरुवार की दोपहर योजना बंद तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

IMG 20260409 WA0786

शिकायतकर्ता मेसर्स जे के अग्रवाल निवासी हुजूर (रीवा) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बीते 7 अप्रैल को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि, खेल मैदान में स्टेयर निर्माण कार्य का अंतिम भुगतान तैयार होने के बावजूद भी नगर परिषद खांड में पदस्थ उपयंत्री सुधा वर्मा मूल्यांकन के नाम पर 20 हजार की मांग कर रही थी।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने शिकायत की पुष्टि के बाद 12 सदस्यीय टीम गठित की। गठित टीम ने रिश्वतखोर को पकड़ने ऐसा जाल बिछाया कि, पहली किस्त, रुपए 10 हजार लेते हुए उपयंत्री रंगे हाथों पकड़ी गई। इस पूरी कार्रवाई को बेहद पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया। निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गठित इस टीम में सहायक निरीक्षक एस आर मरावी एवं उप निरीक्षक आकांक्षा शुक्ला सहित अन्य इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

आरोपी उपयंत्री के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जानी है। लोकायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है, यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी प्रकार से रिश्वत की मांग करता है, तो हेल्पलाइन नंबर 9893607619 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। यह भी कहा है कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button