भोपालमध्य प्रदेश

असम के मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल; फूंका पुतला,

असम के मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल; फूंका पुतला

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के प्रति की गई अमर्यादित, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि असम के मुख्यमंत्री का बयान न केवल एक वरिष्ठ जननेता का अपमान है, बल्कि यह देश की समृद्ध सामाजिक मर्यादाओं और सम्मानजनक संवाद की लोकतांत्रिक परंपरा पर भी एक गहरा आघात है। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी असभ्य भाषा उनकी संकीर्ण और दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। इस अवसर पर महक राणा(महासचिव),रूपाली शर्मा (महासचिव), गीता जाटव, माया विश्वकर्मा, गंगा बिलाला, निधि शर्मा,सरोज गुजरे, लता देवरे(संयुक्त सचिव), शोभा चाँहदे(संयुक्तसचिव), गीता चौहान एवं समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।

हम इस अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। जब तक असम के मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते और बीजेपी अपनी इस दलित विरोधी सोच को नहीं बदलती, हमारा संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button