आचार्य श्री 108 विद्यासागर जीव दया सम्मान से पुरस्कृत हुए प्रेम चंद प्रेमी, गौसेवा के लिए मिला पुरस्कार
कटनी, यशभारत। भोपाल में 20 जून को संपन्न हुए एक गरिमामय कार्यक्रम में दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन प्रेमी को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे ।इनके साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि यह यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष का आचार्य विद्या सागर जीव दया सम्मान की, व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रेमचंद जैन प्रेमी “को इस पुरस्कार स्वरूप शासन द्वारा₹100000 की राशि का चेक विशाल समुदाय के बीच मुख्यमंत्री द्वारा श्री जैन को प्रदान किया गया ।श्री जैन ने अपना जीवन सामाजिक कार्यों एवं गौ सेवा के कार्यों के लिए पूर्णता समर्पित किया हुआ है। बता दें की भारत बांग्लादेश की सीमा पर बड़े स्तर पर गौ तस्करी होती थी। पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी की प्रेरणा से भारत बांग्लादेश की सीमा रेखा पर अनेकों गौशालाएं आपके निर्देशन में खुलवाई गई जिसमें लगभग 25000 गौ वंशों का भरण पोषण हो रहा है । आपने आज ही शासन द्वारा पारितोषिक के रूप में प्राप्त 1 लाख रुपए की राशि पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज जी की उपस्थित में दयोदय महासंघ को समर्पित करदी ।परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित दयोदय महासंघ के आप राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ,जिसके अंतर्गत लगभग 150 गौशालाएं संचालित हैं ।मध्य प्रदेश शासन द्वारा आपको यह पुरस्कार प्राप्त होने पर भारतवर्ष के सभी गौ भक्तों में प्रसन्नता की लहर है। वर्तमान में आपका प्रवास भोपाल में है आपको” प्रेमी “परिवार के नाम से जाना जाता है ।सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि एवं गौ भक्त इस शुभ अवसर पर आपको शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।कटनी, यशभारत। भोपाल में 20 जून को संपन्न हुए एक गरिमामय कार्यक्रम में दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन प्रेमी को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे ।इनके साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि यह यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष का आचार्य विद्या सागर जीव दया सम्मान की, व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रेमचंद जैन प्रेमी “को इस पुरस्कार स्वरूप शासन द्वारा₹100000 की राशि का चेक विशाल समुदाय के बीच मुख्यमंत्री द्वारा श्री जैन को प्रदान किया गया ।श्री जैन ने अपना जीवन सामाजिक कार्यों एवं गौ सेवा के कार्यों के लिए पूर्णता समर्पित किया हुआ है। बता दें की भारत बांग्लादेश की सीमा पर बड़े स्तर पर गौ तस्करी होती थी। पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी की प्रेरणा से भारत बांग्लादेश की सीमा रेखा पर अनेकों गौशालाएं आपके निर्देशन में खुलवाई गई जिसमें लगभग 25000 गौ वंशों का भरण पोषण हो रहा है । आपने आज ही शासन द्वारा पारितोषिक के रूप में प्राप्त 1 लाख रुपए की राशि पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज जी की उपस्थित में दयोदय महासंघ को समर्पित करदी ।परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित दयोदय महासंघ के आप राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ,जिसके अंतर्गत लगभग 150 गौशालाएं संचालित हैं ।मध्य प्रदेश शासन द्वारा आपको यह पुरस्कार प्राप्त होने पर भारतवर्ष के सभी गौ भक्तों में प्रसन्नता की लहर है। वर्तमान में आपका प्रवास भोपाल में है आपको” प्रेमी “परिवार के नाम से जाना जाता है ।सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि एवं गौ भक्त इस शुभ अवसर पर आपको शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।







