मध्य प्रदेशराज्य
अनुपम राजन बने जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव

यश भारत (स्पेशल डेस्क)/ उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।

मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाप्रसे (1993) के अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संसदीय कार्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार) अनुपम राजन को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जन संपर्क विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।







