
कर्नाटक के बागलकोट में 58 साल के व्यक्ति के पेट से 187 सिक्के निकाले गए। रायचूर जिले के लिंगसुगुर शहर के रहने वाले दयमप्पा हरिजन को पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की तो पता चला की उसके पेट में हर जगह सिक्के हैं। इसके बाद गैस्ट्रोटॉमी सर्जरी से पेट से सिक्के निकाले गए।
दयमप्पा को पेट दर्द के साथ उल्टियां हो रही थीं। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूल गया था। डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया तो उसके पेट में सिक्कों जैसी आकृतियां दिखाई दीं हैं। पुष्टि करने के लिए डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की। इसके बाद उसकी उसकी सर्जरी करने का फैसला किया गया।