हबीबगंज पुलिस ने दो दुकानों पर मारा छापा, प्रतिबंधित गोगो पेपर बरामद

हबीबगंज पुलिस ने दो दुकानों पर मारा छापा, प्रतिबंधित गोगो पेपर बरामद
भोपाल, यशभारत। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन और रोलिंग पेपर बेचने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मोकिंग मटेरियल भीजप्त किया है।
एसीपी हबीबगंज उमेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पान दुकानों की आड़ में प्रतिबंधित गोगो पेपर बेचे जा रहे हैं। टीम ने 10 नंबर फुलवारी के अंदर आल-इन-वन पान भंडार पर छापा मारा, जहाँ संचालक पवन कुमार साहू उम्र 32 साल प्रतिबंधित सामग्री बेचते मिला। वहीं, मनोहर डेयरी के सामने चौरसिया पान भंडार के संचालक रामस्वरूप चौरसिया उम्र 39 साल के पास से भी बड़ी मात्रा में स्मोकिंग पेपर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसीपी तिवारी ने आगे बताया कि भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा 24 अप्रैल को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।







