जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी डैम क्रूज हादसा : डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पहुंचे बरगी,डैम हादसे पर लिया जायजा

जांच के दिए निर्देश

जबलपुर,यशभारत। बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे के बाद मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाली। शुक्रवार को जबलपुर पहुंचते ही उन्होंने सीधे दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के अधिकारियों से चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लापता लोगों की तलाश में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और हर संभव संसाधन लगाया जाए।

हादसे में अब तक 28 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 9 लोगों के शव बरामद हुए हैं और 6 लोग अब भी लापता हैं। इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जगदीश देवड़ा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। डिप्टी सीएम की सक्रियता के बाद प्रशासनिक अमला और अधिक सतर्क नजर आ रहा है तथा रेस्क्यू अभियान को युद्धस्तर पर जारी रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button