देशभोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

जबलपुर,यशभारत।  मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार 30 अप्रैल की शाम एक डबल डेकर क्रूज अचानक डूब गया। तेज हवा और आंधी के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पानी में डूबने लगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 7 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button