भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले दिग्विजय सिंह ने उठाईं किसानों की समस्याएं, गेहूं उपार्जन में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग

Digvijay Singh met the Chief Minister and raised the issues of farmers, demanding a solution to the problems being faced in wheat procurement.

मुख्यमंत्री से मिले दिग्विजय सिंह ने उठाईं किसानों की समस्याएं, गेहूं उपार्जन में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से गेहूं उपार्जन के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान किसानों को स्लॉट बुकिंग, तुलाई, भुगतान और खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। कई स्थानों पर किसान लंबे समय से परेशान हैं और उन्हें अपनी उपज बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया गया कि गेहूं खरीदी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार किसानों की समस्याओं पर हर सकारात्मक कदम उठाएगी मुख्यमंत्री।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button