जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
मुख्यमंत्री का जबलपुर का प्रवास स्थगित

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का 13 मार्च का जबलपुर प्रवास स्थगित हो गया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का रविवार 13 मार्च को अल्पप्रवास पर जबलपुर आगमन हो रहा था। मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान द्वारा रविवार को प्रातरू 11.50 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे डुमना विमानतल पहुंचने का था। वे यहां थोड़ी देर ठहरने के बाद हेलीकाप्टर द्वारा रीवा जिले के सिरमौर के लिए प्रस्थान करते लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है।