ग्वालियरदेशमध्य प्रदेश

गुजरात से 73 लाख से अधिक यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों में किया सफर, महिलाओं की रही पहली पसंद, ₹722 करोड़ से अधिक का राजस्व किया अर्जित

भारतीय रेलवे की प्रीमियम सेमी-हाईस्पीड सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में आधुनिक रेल यात्रा की नई पहचान स्थापित की है। फरवरी 2019 में एक सेवा से शुरू होकर आज यह नेटवर्क देशभर में 162 से अधिक ट्रेनों तक विस्तारित हो चुका है, जो प्रमुख शहरों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा से जोड़ रहा है।
गुजरात से संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ने यात्रियों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल की है। 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि में राज्य से संचालित 6 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों में लगभग 73 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि इनसे कुल ₹722 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

गुजरात से 6 संचालित वंदे भारत ट्रेनों का विवरण (आरंभ तिथि सहित)

• मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 01 अक्टूबर 2022
• साबरमती – जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 09 जुलाई 2023
• अहमदाबाद – ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 25 सितंबर 2023
• मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 13 मार्च 2024
• साबरमती – वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 27 मई 2025
• असारवा – उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : सेवा प्रारंभ 18 फरवरी 2026

अहमदाबाद–मुंबई मार्ग पर दोनों वंदे भारत सेवा यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। पेशेवर, व्यवसायिक तथा नियमित यात्री इस सेवा का व्यापक रूप से उपयोग कर रहे हैं। इन सेवाओं में न केवल यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है, बल्कि कई मार्गों पर मांग क्षमता से कहीं अधिक, 140% तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, यह लोकप्रियता को दर्शाती है। कुछ मार्गों पर ऑक्यूपेंसी 100% से अधिक रही है, जबकि कुछ ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 90% से अधिक रही है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेनें

‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत निर्मित वंदे भारत ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें शामिल हैं:
• स्वचालित दरवाजे एवं जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली
• आरामदायक रीक्लाइनिंग सीटें एवं पर्याप्त लेगरूम
• मोबाइल चार्जिंग पॉइंट एवं ऑनबोर्ड इन्फोटेनमेंट
• पूर्ण सीसीटीवी कवरेज एवं बायो-वैक्यूम शौचालय
• दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय
• ट्रेन में अग्निशामक यंत्र और फायर अलार्म की व्यवस्था

उत्कृष्ट खान-पान एवं सेवाएं

यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की ऑनबोर्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें:
• स्वच्छ एवं ताज़ा भोजन
• क्षेत्रीय स्वाद पर आधारित विविध मेन्यू
• प्री-पैक्ड हाइजीनिक सेवा
• प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा समयबद्ध सेवा
उच्च समयपालन, बेहतर सुरक्षा मानक एवं उत्कृष्ट स्वच्छता के कारण यात्रियों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। तेज गति और कम यात्रा समय के कारण ये ट्रेनें व्यवसायिक एवं अवकाश यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।
गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस की यह उल्लेखनीय सफलता भारतीय रेल के यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है। भारतीय रेल भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
***

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button