भोपाल

धार में दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, दो बच्चों समेत 12 की मौत

धार में दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, दो बच्चों समेत 12 की मौत भोपाल, यश भारत।
मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक स्कॉर्पियो से टकराया और फिर पलट गया। वाहन में क्षमता से अधिक करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे। पिकअप के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button