जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल में पति-पत्नी और वो का मामला : प्रेमिका से विवाह रचाने के बाद दूसरी शादी कर दहेज में मांग रहा 3 लाख और बाइक, एफआईआर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल में पति-पत्नी और वो का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पति ने पहले तो अपनी प्रेमिका से विवाह रचाया और फिर दूसरी शादी कर अब पत्नी से दहेज में तीन लाख कैश और बाइक की डिमांड कर रहा है। जब पीडि़ता ने सौतल का विरोध किया तो उसे धक्के मारकर घर से भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार में 25 वर्षीय पीडि़ता निवासी पटैल नगर महाराजपुर ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 को हिन्दू रीति रिवाज से विवेक कुमार केवट उर्फ राजा 28 वर्ष निवासी पटैलनगर महाराजपुर अधारताल के साथ हुयी थी। शादी में उसके माता पिता ने पति एवं ससुराल वालों को 1 लाख 51 हजार रूपये नगद, गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 1 माह बाद से पति विवेक केवट, ससुर अशोक केवट, सास किरण केवट, उसे दहेज के लिए ताना मारने लगे एंव माता पिता के यहां से 3 लाख रूपये , गाड़ी खरीदने के लिये दबाव डालने लगे। शादी के बाद उसे पता चला कि पति ने रांझी निवासी एक युवती से शादी रचाई है। जब उसने विरोध किया तो परिजनों ने जमकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button