मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : बृहस्पति कुंड हादसे में डूबे तीनों युवकों के शव मिले, दो दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सतना/पन्ना।पिकनिक के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बृहस्पति कुंड में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बाघिन नदी से सतना के दो युवकों – कृष्णा शर्मा (19) और त्वरित चौधरी (17) – के शव बरामद किए। तीसरे युवक अभिषेक ढीमर, निवासी जिगदहा (पन्ना), का शव सोमवार शाम को ही मिल गया था।

 

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एसडीआरएफ अधिकारी *सत्यपाल जैन ने किया।* मौके पर बरौंधा थाना प्रभारी अभिनव सिंह और बृजपुर टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कैसे हुआ हादसा?

घटना रविवार शाम की है। सतना के एक कॉलेज में पढ़ने वाले आठ दोस्त अलग-अलग बाइकों से पिकनिक मनाने बृहस्पति कुंड पहुंचे थे। सभी जलप्रपात के नीचे करीब 600 फीट गहराई तक गए। नहाते समय अचानक तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाकी पांच दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

*पीड़ितों की जानकारी:*

*कृष्णा शर्मा (19)* – निवासी भरहुत नगर, सतना

*त्वरित चौधरी (17)* – निवासी भरहुत नगर, सतना

*अभिषेक ढीमर* – निवासी जिगदहा, पन्ना

तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरौंधा अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button