भोपालमध्य प्रदेश

किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

​दुकान में घुसकर हनीफ खान को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुरा में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक किराना व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस्लामपुरा निवासी हनीफ खान अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहाँ पहुँचे और हनीफ खान पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे व्यापारी को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
​वारदात की खबर मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस और आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

​पुरानी रंजिश या कुछ और?
​फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस रंजिश और आपसी विवाद समेत तमाम पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से इस्लामपुरा इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button