सीएम हाउस में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, मिशन 2026 और नारी शक्ति पर मंथन प्रशिक्षण वर्ग से लेकर सरकार के रिपोर्ट कार्ड तक चर्चा, दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

सीएम हाउस में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, मिशन 2026 और नारी शक्ति पर मंथन
प्रशिक्षण वर्ग से लेकर सरकार के रिपोर्ट कार्ड तक चर्चा, दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
भोपाल यश भारत | राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठनात्मक रणनीति मिशन 2026 की तैयारी और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में शिवप्रकाश का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का अगला चरण तय , बैठक का प्रमुख फोकस पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 रहा। नेताओं ने बताया कि मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब जिला और प्रदेश स्तर पर बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और मजबूत किया जा सके। नारी शक्ति और स्थापना दिवस पर जोर बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी प्रचार प्रसार और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। सरकार के कामकाज की समीक्षा , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य सरकार के कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश ले जाने पर जोर दिया गया। दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी , इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, विष्णुदत्त शर्मा, राकेश सिंह और संपतिया उइके की उपस्थिति रही। अन्य प्रमुख नेताओं में फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया और लता वानखेड़े भी मौजूद रहे।बैठक को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







