जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के लाल का कमाल: आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र जिग्नेश ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े झंडे, 4 विषयों में हासिल किए 100 में से 100 अंक

जबलपुर यश भारत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में संस्कारधानी के होनहार छात्र राठौड़ जिग्नेश कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1 (GRC) के छात्र जिग्नेश ने न केवल स्कूल, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। उनके पिता हवलदार राठौड़ प्रवीण सिंह, जो वर्तमान में सीओडी (COD) जबलपुर में पदस्थ हैं, बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

IMG 20260415 WA0076

जिग्नेश की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने परीक्षा के चार मुख्य विषयों—गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस—में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत स्कोर किया है। इसके साथ ही अंग्रेजी में 99 और हिंदी में 97 अंक अर्जित कर उन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है। आर्मी पब्लिक स्कूल प्रबंधन और साथी शिक्षकों ने जिग्नेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता आज के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिग्नेश की मां श्रीमती सुधा बेन ने इस सफलता का श्रेय बेटे के अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button