प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता रविन्द्र गौतम आउटरीच विभाग के प्रदेश चेयरमैन बने

जबलपुर, यशभारत। प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता रविन्द्र गौतम को राष्ट्रीय युवक कांग्रस के अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी ने अतिरिक्त दायित्व देते हुए आउटरीच विभाग का युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
आउटरीच विभाग का मुख्य काम युवाओं को और उनके परिजनों को मुख्यधारा से जोडऩा है। कांग्रेस का यह मानना है कि समाज का यह तबका जो आर्थिक रुप से मजबूत नहीं है और समाज में मुख्य धारा से दूर है। उनको प्रोत्साहित करना है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता रविन्द्र गौतम कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में बहुत कम उम्र से सक्रिय है। युवक कांग्रेस प्रवक्त के साथ साथ जबलपुर में उनके काफी सामाजिक सरोकार है। पूरे मध्यप्रदेश में इस विभाग का पुर्नगठन करना है। रविन्द्र गौतम की इस जबावदारी पर प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, आउटरीच विभाग के चेयरमैन चांडी ओमन, सांसद विवेक कृष्ण तंखा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , विधायक लखन घनघोरिया, विधायक तरुण भनोत, विनय सक्सेना, संजय यादव ने बधाईयां दी है।