आफत की बरसात : धराशाई हो रहे जर्जर भवन, अस्पताल की दीवार गिरी

नरसिंहपुर यश भारतlदूखेड़ा पिछले दो-तीन लगातार हुई वारिस लोगों की आफत सिद्ध हो रही है। स्थिति यह बनीं हुई है कि पुराने जर्जर भवन अब जमीं दोज हो रहें हैं।
पुरानी अस्पताल की दीवार गिर
तेंदूखेड़ा के मुख्य बाजार में स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जर्जर भवन की दीवार इस बरसात में जमींदोज हो गई है।यह भवन काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है जिसमें आये दिन अनैतिक गतिविधियां संचालित होती रहतीं हैं।इस भवन को अलग कर यहां पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाये जाने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन इस तरफ जिला प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं का जा रही है।
सर्रा बंधी में प्राथमिक शाला का जर्जर भवन हो रहा धराशाई
चांवरपाठा विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से सरकारी स्कूलों की बहुत ही दयनीय स्थिति बनीं हुई है। शिक्षा विभाग को इनकी जानकारी भेज दी गई है। इनमें कुछ की डिस्मेंटल कार्यवाही हो गई है लेकिन कुछ भवन अभी भी जर्जर स्थिति में पड़े हुए हैं। जिसमें छात्र छात्राएं बैठकर अध्यापन कर रहे हैं। विगत दिनों अनवरत जारी वारिस से स विगत र्रा बंधी में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का एक हिस्सा धराशाई हो गया। यहां के छात्रों को समीप के अतिरिक्त कक्ष में बिठाया जा रहा है।







