Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

800 करोड़ का फ्लाईओवर बना ‘खतरे का पुल’  गिरा कंक्रीट, बाल-बाल बचे लोग

 जबलपुर, यश भारत

800 करोड़ का फ्लाईओवर बना ‘खतरे का पुल’  गिरा कंक्रीट, बाल-बाल बचे लोग

 जबलपुर, यश भारत जबलपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बना फ्लाईओवर अब लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। मंगलवार दोपहर अचानक फ्लाईओवर से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े नीचे गिरने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन गिरे टुकड़ों का आकार संभावित खतरे को साफ दिखाता है।
यह पहली बार नहीं है जब फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठे हों। उद्घाटन से पहले भी इसमें दरारें सामने आई थीं, जिन्हें “एक्सपेंशन” बताकर नजरअंदाज कर दिया गया था। अब दोबारा कंक्रीट गिरने से निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई। एक अधिकारी ने इसे मौसम के बदलाव के कारण “स्लरी” झड़ने की सामान्य प्रक्रिया बताया, साथ ही माना कि समय पर चिपिंग का काम होना चाहिए था। घटना के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन जिम्मेदारी तय करने का सवाल अब भी बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button