जबलपुरमध्य प्रदेश

अज्ञात कारणों के चलते युवती ने खाया जहर,उपचार के दौरान मौत :  बिजोरी ग्राम का मामला, आदेगांव पुलिस जांच में जुटी

सिवनी यश भारत:-जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत बिजोरी ग्राम में एक 19 वर्षीय युवती ने जहर का सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवकी पिता संतलाल उम्र 19 वर्ष निवासी बिजोरी थाना आदे गांव ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।

 

जिसके कारण उसका।स्वास्थ्य बिगड़ गया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। और गंभीर हालत में युवती को लखनादौन सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

 

पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत धुर्वे का कहना है कि एक युवती द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन करने की जानकारी मिली थी। जिसे लखनादौन अस्पताल से रेफर किया गया था। उसने किस कारण से जहर खाया था यह पता नही चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App