देशभोपालमध्य प्रदेश

विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे अहम भूमिका , शिवराज सिंह चौहान 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, अब तक 12 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला अवसर

विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे अहम भूमिका , शिवराज सिंह चौहान

19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, अब तक 12 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला अवसर

भोपाल यश भारत। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने रोजगार मेला पहल को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को लगातार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित 19 रोजगार मेलों के माध्यम से 12 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिला है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त युवा विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों और निवेश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button