जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के जमुनिया में मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना में विवाद-VEDEO- विवाहित जोड़े को बेज्जत कर के भगाया, छीन ली सामग्री

33

 

जबलपुर, यशभारत। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी कन्या विवाह योजना का मकसद गरीबों को लाभ पहुंचाना है प्रदेश भर में इस योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसमें भारी संख्या में विवाहित जोड़ों को योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन जानकर हैरानी होगी कि जबलपुर के जमानिया गांव में आयोजित हुए विवाह कार्यक्रम में एक जोड़े को बेइज्जत करके भगा दिया गया साथ ही योजना के तहत जो सामग्री दी जाती है उसको भी छीन लिया गया इस पूरे मामले शिकायत विवाहित जोड़े ने कमिश्नर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के समक्ष की है।

30

शिकायतकर्ता नव दंपति चंचल झारिया ने बताया कि जमुनिया पुराना पानी बड़ादेव क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित था जिसमें उसका नाम सौ वे नंबर पर अंकीत था। पूरे रीति रिवाज से उसका विवाह योजना के तहत कराया गया और सामग्री भी दी गई लेकिन कुछ देर बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद और अन्य अधिकारियों ने वह सामग्री छीन ली साथ ही जातिगत अपमान करके कार्यक्रम स्थल से भगा दिया इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि उसका नाम सूची में नहीं है।

31

जातिगत अपमान किया गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा
शिकायतकर्ता चंचल झारिया ने जिले के तमाम बड़े अधिकारियों को शिकायत सोते हुए बताया कि सभी के सामने उनका विवाह हुआ था और जो सामग्री दी गई थी उसकी पावती भी उनके पास है लेकिन अचानक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर जनपद जातिगत रूप से अपमान करना शुरू कर दिया इस बारे में उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि योजना के पात्र नहीं थे। शिकायतकर्ता की माने तो जब वह योजना के लाभार्थी नहीं था तो उसका नाम क्यों मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सूची में 100 नंबर पर था।

32ve

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button