देश

रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल डालकर जलाया

हालत गंभीर, जांच शुरू

रायपुर, यशभारत। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि वीरू धीवर नाम के युवक ने विरोध से नाराज होकर युक्ती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के अनुसार, आरोपी वीरू धीवर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि उसने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। अचानक आग की लपटों में घिरी युवती ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल पहुंचाया। पेट्रोल से लगी आग के कारण उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने पर माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़‌छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button