DelhiPrime Time With Ashish ShuklaTop-5UTTARPRADESHइंदौरउतरप्रदेशउत्तर प्रदेशऑटोमोबाइलकटनीग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरदिल्ली/नोएडादेशनरसिंहपुरबिज़नेसबिहारभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्यविडियोविदेशविदेशव्यापारशिक्षा

Yash bharat breking ..होटल में दूसरी महिला के साथ मिला पति, पत्नी ने पकड़ा,किया जमकर हंगामा…देखे वीडियो 

गढ़ा थाना क्षेत्र के होटल बैलेंसिंग रॉक में घटना का वीडियो आया सामने 

जबलपुर, यश भारत। गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने होटल पहुंच गई। महिला ने होटल में पति और दूसरी महिला को एक कमरे में देखा, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई महिला ने कहा कि उसका  पति किसी महिला के साथ  लगातार होटल में जाने की जानकारी मिल रही थी। मोबाइल से जानकारी मिलने के बाद वह होटल पहुंची और अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया।

 

महिला का आरोप है कि उसके पति और दूसरी महिला के बीच करीब एक साल से संबंध चल रहे हैं। उसने बताया कि पति से पूछने पर वह दूसरी महिला के साथ काम करने की बात कहकर मामले से इनकार करता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति रोज होटल जाने की बात कहकर घर से निकलता था। होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देखने के बाद पत्नी ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई या आधिकारिक बयान की जानकारी समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button