जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टीजीटी-पीजीटी भर्ती विवाद: पुरानी नियमावली की मांग पर आरपार की लड़ाई

 पत्थर गिरजाघर पर बेमियादी धरना शुरू, लिखित आश्वासन मिलने तक संघर्ष जारी

प्रयागराज। टीजीटी एवं पीजीटी के रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सोमवार से अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर पर बेमियादी धरना और प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उन्हें सरकार अथवा संबंधित विभाग की ओर से ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार ही जारी किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि नई नियमावली लागू होने की स्थिति में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा वर्षों से भर्ती की तैयारी कर रहे अनेक युवा आवेदन के अवसर से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। यदि पुरानी व्यवस्था को नजरअंदाज कर नई नियमावली के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो यह बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। युवा मंच ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के हितों के अनुरूप निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button