भोपालमध्य प्रदेश

बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

आदमपुर छावनी में ढोल-नगाड़ों और झालमुरी के साथ मना जश्न

भोपाल, यशभारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदमपुर छावनी और आदमपुर पठार पर बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई और पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खिलाकर जीत का स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन बिलखिरिया मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आदमपुर छावनी क्षेत्र में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल में उत्साह भर दिया।

पश्चिम बंगाल की संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न के दौरान विशेष रूप से झालमुरी का वितरण किया, जो इस आयोजन का एक अनूठा और मुख्य आकर्षण रहा। इसके साथ ही पारंपरिक मिठाइयां भी बांटी गईं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संगठन की मजबूती और देश की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button