भोपालमध्य प्रदेश

यश भारत ब्रेकिंग :  अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव

यश भारत ब्रेकिंग :

अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव
भोपाल, यश भारत । मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के बाद की गई है। अशोक वर्णवाल वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा उन्होंने राज्य शासन में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां संभाली हैं। सरकार ने प्रशासनिक निरंतरता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। उनके सामने विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button