मध्य प्रदेशराज्य

साइबर ठगों का नया पैंतरा : किसान के खाते से गायब हो गए 10 लाख रुपए… ना फोन आया ना मैसेज, ऐसे हुई धोखाधड़ी

ग्वालियर l साइबर ठग लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जिसका एक सनसनीखेज मामला ग्वालियर में सामने आया है l एक किसान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 10 लाख रुपए निकाल लिए। यह राशि किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की थी। हैरानी की बात यह है कि ठगी के दौरान किसान को न तो कोई कॉल आया, न मैसेज आया और न ही उनका मोबाइल फोन बंद हुआ। साइबर ठगो का यह पैंतरा नया है, जिसके चलते आम जनों का अब जीना मुहाल हो रहा है l

बताया जा रहा है कि ठगी का खुलासा तब हुआ जब किसान के बेटे के मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद जब किसान के बेटे ने पिता का बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि नहीं बची थी।

इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां उन्हें पता चला कि वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। ठगों ने किसान के खाते से तीन बार में 10 लाख रुपए की रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की।

मुरार स्थित बड़ागांव निवासी राजेंद्र सिंह पाल पेशे से किसान हैं। बड़ागांव में ही एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। खाते में बेटे का मोबाइल नंबर दर्ज है। रामबरन के मोबाइल पर पिता के खाते से 10 लाख रुपए कटने का मैसेज आया।

साइबर अपराधियों ने पहली बार में 5 लाख, दूसरी बार में 3 लाख और तीसरी बार में 2 लाख रुपए निकाले। किसान और उनके बेटे ने क्राइम ब्रांच साइबर सेल पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button