वृद्ध की निर्मम हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई… पढ़े सनसनीखेज घटनाक्रम

दमोह। चौकी नरसिंहगढ़ एवं थाना दमोह देहात पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर निवासी 70 वर्षीय माखन पटेल की 13 जून 2026 को आरोपियों द्वारा एक राय होकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और विशेष टीम का गठन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात और चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
कूरा उर्फ राजेश ठाकुर, निवासी ग्राम रामपुर, थाना दमोह देहात, जिला दमोह।
सचिन पिता कल्याण सिंह गोंड, निवासी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात, जिला दमोह।
पुलिस अधीक्षक ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।







