जबलपुरमध्य प्रदेश

जेठ ने पीटा, गला दबाया तो महिला ने खुद को लगाई थी आग, ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से उठाया था आत्मघाती कदम, एफआईआर दर्ज

जबलपुर। गोरखपुर सिद्धनाथ स्थित रीवा कॉलोनी में एक 27 वर्षीय विवाहिता शिखा यादव ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा और मारपीट से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया था। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि फ्रिज खोलने पर हुए विवाद पर जेठ ने पीटने के साथ गला दबाया था। पति मुकेश, सास और ससुर भी प्रताडि़त करते थे। तंग आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान उसका बेटा भी झुलस गया था।

पुलिस के मुताबिक शिखा यादव पति मुकेश यादव 27 वर्ष निवासी रीवा कालोनी सिद्धनाथ ने घर में रखी प्लास्टिक की कुप्पी में रखे मिटटी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी । पुलिस ने मर्ग कायम कर मायके पक्ष के बयान दर्ज किए । मृतिका के भाई आदित्य श्रीपाल ने बताया कि शिखा का विवाह 9 मई 2019 को मुकेश यादव के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति मुकेश, सास और ससुर उसे मायके से पैसे लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर शिखा के साथ मारपीट की जाती थी। पूर्व में भी विवाद होने पर भाई ने 20,000 रुपये दिए थे, फिर भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। परिजनों ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की शाम को विवाद की वजह महज एक फ्रिज का दरवाजा बना। शिखा ने अपने जेठ संतोष को फ्रिज खोलने से मना किया, जिससे आगबबूला होकर संतोष ने शिखा के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया। इस अपमान और प्रताडऩा से टूट चुकी शिखा ने घर में रखी कुप्पी से मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिडक़ा और आग लगा ली। आग की लपटों ने शिखा के मंझले बेटे को भी अपनी चपेट में ले लिया था दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए शिखा ने 22 अप्रैल को दम तोड़ दिया था। अस्पताल में अपनी मां को दिए आखिरी बयान में शिखा ने जेठ संतोष द्वारा गला दबाने और मारपीट करने की बात कबूल की थी। पुलिस ने पति, सास-ससुर और आरोपी जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button