भोपालमध्य प्रदेश

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गरिमा जैन पति अमित जैन के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरिमा जैन ने अपने चूनाभट्टी स्थित निवास पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button