जिला अस्पताल में युवक ने गला रेतकर युवती को उतार दिया मौत के घाट : खुद को भी मारी चाकू… मच गया हड़कंप

नरसिंहपुर यशभारत। आज दोपहर के समय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष के सामने एक युवती को एक युवक ने धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी, युवक ने खुद के गले में भी चाकू से चोट पहुंंचायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांकल रोड निवासी संध्या चौधरी पिता हीरालाल चौधरी एमएलबी स्कूल में अध्ययनरत थी किसी कोर्स के चलते वह शासकीय चिकित्सालय आयी हुई थी, तभी एक युवक आया और इमरजेंसी कक्ष 22 नं. के सामने आपने पास रखे चाकू से युवती का गला रेत दिया और वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने गले में भी चाकू मारा है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने ब्लैक रंग की शर्ट पहना था और युवती के साथ मारपीट कर रहा था तब हम लोगों ने रोकने की कोशिश की तो युवक ने बोला दूर हट जाओ वरना तुम्हें भी मार दूंगा इतने कहते हुए युवक ने युवती का गला रेत दिया। युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। युवक कौन है और किस कारण युवती की हत्या की यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
युवक को फांसी दो
जिला चिकित्सालय में उपस्थित परिजनों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे फांसी दो। वहीं परिजनों द्वारा अस्पताल के मेन गेट के सामने चकाजाम कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।







