
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोवैक्सिन को अपने कोवैक्स प्रोग्राम से हटा दिया है। WHO की तरफ से शनिवार को हुई इस कार्रवाई के बाद वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा- कोवैक्सिन कोविड से सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। जिन लोगों ने कोवैक्सिन के डोज लिए हैं, उनके वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भी वैलिड हैं।
इधर, कंपनी ने फिलहाल कोवैक्सिन का प्रोडक्शन स्लो कर दिया है। इसके पीछे सरकार को दिए जाने वाले डोज की संख्या पूरी हो जाने को वजह बताया गया है।






