भोपाल

विधानसभा जाने से रोका तो बीच सड़क पर बैठे, एएनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता गिरफ्तार

विधानसभा जाने से रोका तो बीच सड़क पर बैठे, एएनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश की नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहें एनएसयूआईं पदाधिकारियों और छात्राओं को विधानसभा जाने से रोका तो उन्होंने तेज बारिश में बीच सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर अभय रामभक्त सचिन भदौरिया सहित कई पदाधिकारियों को हिरासत में लिया ।

प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं

परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम / ESB) द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी, लेकिन 27 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। लेकिन आज तक  प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button