भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बनेगा सेवा प्रधान स्वास्थ्य मॉडल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की बड़ी पहल डॉक्टर केवल इलाज नहीं, समाज परिवर्तन के वाहक बनें डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश बनेगा सेवा प्रधान स्वास्थ्य मॉडल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की बड़ी पहल

डॉक्टर केवल इलाज नहीं, समाज परिवर्तन के वाहक बनें डॉ. मोहन यादव

भोपाल यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि मानव सेवा का सशक्त माध्यम है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में ऐसे चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार की जानी चाहिए जो मरीजों की सेवा को अपना कर्तव्य और सामाजिक दायित्व मानें। मुख्यमंत्री सोमवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समझौता ज्ञापन एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत प्रकल्प, डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता पांच वर्षों के लिए किया गया है। एमओयू का उद्देश्य मध्यप्रदेश को सेवा प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना है। इसके तहत ऐसे डॉक्टर तैयार किए जाएंगे जो केवल चिकित्सा तक सीमित न रहकर समाज परिवर्तन के वाहक बनें। कार्यक्रम एक सप्ताह देश के नाम के अंतर्गत लगभग 300 प्रतिभागियों को छत्रपति संभाजीनगर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अनुभव साझा सत्र और व्यक्तित्व विकास शिविर भी आयोजित होंगे।कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित सेवांकुर भारत प्रकल्प के पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान पिछले तीन दशकों में 70 लाख से अधिक जरूरतमंद मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button