इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वैगनार और ब्रेजा कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कई घायल

खड़ी कार में मारी टक्कर और भड़क उठी आग

वैगनार और ब्रेजा कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कई घायल

खड़ी कार में मारी टक्कर और भड़क उठी आग

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा मारुति वैगनार और ब्रेजा कार के बीच हुआ। हादसा होते ही दोनों कार में आग लग गई। वहीं कार में सवार लोगों के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ब्रेजा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।

जानकारी के मुताबिक कार हादसा डीह गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 51.600 किलोमीटर पर हुआ है। डीम शंशाक त्रिपाठी ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि ब्रेजा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी। इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई। दो बच्चियां जो 6 और 7 साल की थीं, उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुल मिलाकर अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

खड़ी कार में मारी टक्कर और भड़क उठी आग

खेत में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने घटना का आंखों देखा हाल सुनाया। उन्होंने बताया, हम खेत में काम में लगे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग भड़क उठी। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। दोनों गाड़ियों में करीब एक 12 लोग होंगे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सुबह थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ है, जिसमें हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच लोगों को मृत घोषित किया गया है। वहीं पांच लोगों को गंभीर अवस्था में यहां जिला अस्पताल लेकर आया गया है, जिसमें से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी, जिसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। बाकी चार घायलों का इलाज यहां किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन यहां मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button