जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
दो आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखेडे़ निलंबित

भोपाल। मध्यप्रदेश के परिवहन चौकी बड़वानी पर अवैध वसूली करने वाले दो आरक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखेडे़ को परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने निलंबित कर दिया है।दोनों के खिलाफ परिवहन चौकी पर अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।बता दें कि मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग में अवैध वसूली का मामला अभी गर्म है। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का मामला शांत नहीं हुआ है। उसके खिलाफ 52 किलो और गग करोड़ कैश मामले में जांच चल रही है। मामले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।








